• June 9, 2026 10:16 am

चीन में कोरोना का आतंक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से हटाया गया बैन, विदेशी यात्रियों को नहीं किया जाएगा क्वारंटीन

Share More

27  दिसंबर 2022 |  चीन में कोरोना महामारी से दहशत का माहौल बना हुआ है ऑमिक्रॉन के सब वेरिएंट से संक्रमण तेजी से फैल रहा है. मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी के बाद अस्पतालों की व्यवस्था भी चरमरा गई है. एक तरफ कोरोना (Corona) का कहर है तो वहीं चीन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने संक्रमित मरीजों के क्वारंटाइन नियमों में छूट की बात कही है. स्वास्थ्य आयोग ने घोषणा की है कि 8 जनवरी 2023 से विदेश से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा.

चीन में सोमवार रात (26 दिसंबर) को जारी किए गए नियमों में कहा गया है कि चीन जाने वाले यात्रियों को प्रस्थान से 48 घंटे पहले एक पीसीआर टेस्ट अभी भी अनिवार्य होगा और नेगेटिव परिणाम वाले लोग विदेश में चीनी दूतावासों से ग्रीन हेल्थ कोड के लिए आवेदन किए बिना देश में प्रवेश कर सकते हैं.

विदेशी यात्रियों को नहीं किया जाएगा क्वारंटीन

चीन में एंट्री करने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए COVID-19 टेस्ट और क्वारंटाइन को रद्द कर दिया जाएगा. इसके अलावा काम और उत्पादन फिर से शुरू करने, व्यवसाय, पढ़ाई, परिवार से मिलने के लिए चीन की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों की व्यवस्था में निरंतर सुधार की बात कही गई है. वीजा आवेदनों को योजना के अनुसार सुगम बनाया जाएगा और समुद्र और बंदरगाहों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जाएगा.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                             

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *