यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुआ और इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल को पूरा हो चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया नौ अप्रैल के बाद शुरू कर दी जाएगी। परिणाम तैयार होने में तकरीबन 15 दिनों का वक्त लगेगा। परिणाम घोषित होने पर छात्र वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
