• March 29, 2024 12:49 pm

देश-विदेश से मंगवाए 115 किस्मों के 222 क्विंटल फूलों से सजा दरबार साहिब

Share More

22 अक्टूबर 2021 |  श्री हरिमंदिर साहिब में श्री गुरु रामदास जी का 22 अक्टूबर को 487वां प्रकाश पर्व भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस पवित्र दिवस को मुख्य रखते हुए दरबार साहिब को भव्य रूप से सजाया गया है। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और परिक्रमा में स्थित गुरुद्वारों को अलग-अलग तरह के देशी-विदेशी फूलों के साथ सजाया गया है जो संगत को बेहद आकर्षित कर रहे हैं। इसके लिए 222 क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया है।

ये फूल मुबई से हवाई जहाज से मंगवाए गए हैं। इन फूलों को सजाने के लिए कोलकाता, मुंबई से 80 से अधिक कारीगर बुलाए गए हैं। बताया गया है कि सजावट के लिए 115 किस्मों के फूलों का उपयोग हो रहा है। सबसे अधिक गेंदा के फूलों का उपयोग किया गया है। सजावट के लिए फूलों के अलग अलग तरह के झालर और डिजाइन तैयार करके लगाए गए हैं। मुंबई के कारोबारी इकबाल सिंह पिछले कई वर्षो से निभा रहे सजावट की सेवा

इन फूलों की सेवा पिछले करीब पांच वर्षो से मुंबई के कारोबारी इकबाल सिंह निभा रहे हैं। उनकी सिख सेवक सभा है। इसके जरिए ही वह यह सेवा कर रहे हैं। उनके साथ महाराष्ट्र व अन्य स्थानों से बढ़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़े हुए हैं जो इस सेवा में आर्थिक योगदान डालते हैं। इकबाल सिंह का कहना है कि गुरु घर के प्रति अथाह श्रद्धा के कारण वह यह सेवा निभा रहे हैं। इस बार मुंबई से उनके साथ जत्थे में 150 के करीब श्रद्धालु भी आए हैं जो गुरु घर में सेवाएं निभा रहे हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर आतिशबाजी भी चलाई जा रही है। यह प्रदूषण फ्री व वातावरण फ्रेंडली आतिशबाजी है। इसे चलाने के लिए भी 15 सदस्यों की टीम है। सुंदर जलौ भी सजाएं जाएंगे, शाम को दीपमाला और आतिशबाजी भी होगी

प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा अटल राय साहिब में संगत के दर्शनों के लिए सुंदर जलौ बी सजाएं जाएंगे। हरिमंदिर साहिब और परिसर में स्थित अलग-अलग गुरुद्वारों में रंग-बिरंगी लड़ियां भी लगाई गई हैं। शुक्रवार शाम को श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में दीपमाला की जाएगी और भव्य आतिशबाजी भी होगी। यहां से मंगवाए फूल

दरबार साहिब में सजावट के लिए फूल कोलकाता, केरल, पुणे, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मलेशिया, थाइलैंड, सिगापुर, बैंकाक, हालैंड आदि से मंगवाए गए हैं। इन फूलों का किया इस्तेमाल

गुलदाउदी, गुलाब, मैरीगोल्ड, जरबरा, सोन चंपा, आर्किड, लिलियम, कार्नेशन, टाइगर फ्लावर, सिगापुरी ड्रफ्ट, स्टार फ्लावर, एलकोनिया, कमल गेंदा, हाइलेंडर, कमल और मोतिया के फूलों का उपयोग सजावट के लिए किया गया है।

Source :- जागरण


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *