• March 29, 2024 12:09 am

डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में सम्मान समारोह

ByADMIN

Sep 26, 2022 ##ceremony, ##DBMS, ##Honor
Share More

26  सितम्बर 2022 | डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021-22 के छात्रों को सम्मानित किया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अठारह छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन के रुप में नकद पुरस्कार दिया गया। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के सात छात्रों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सूची में देवराज कर्माकर भी शामिल हैं, जिन्होंने जेईई (मेन) में 145वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर, आईआईटी कानपुर में पवेश लिया।

कार्यक्रम में डीबीएमएस संस्था की चेयरपर्सन (एडमिनिस्ट्रेशन) एवं स्कूल मैनेजिंग कमिटी की प्रेसीडेंट ललिता चंद्रशेखर, चेयरपर्सन (फाइनांस ) बी चंद्रशेखर, सचिव उमा रमणी, संयुक्त सचिव अनीता रामकृष्णा, कोषाध्यक्षा भुवना कृष्णन, प्राचार्या गुरुप्रीत भामरा, उप प्राचार्या सुपर्णा रॉय, एस. शीरीन, शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्रगण उपस्थित थे।

सोर्स:–” हिंदुस्तान” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *