• March 29, 2024 2:57 am

भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ दिग्विजय की दिल्ली रवानगी; गहलोत भी सोनिया से करेंगे मुलाकात

Share More

29 सितंबर 2022 | कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की गुत्थी उलझती जा रही है। राजस्थान के घटनाक्रम के बाद दिग्विजय सिंह बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर केरल के मलप्पुरम से दिल्ली रवाना हुए। माना जा रहा है कि वे शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

AICC के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की लास्ट डेट कल
कांग्रेस ने शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, मनीष तिवारी समेत 5 सांसदों की ट्रांसपेरेंसी की मांग को मानते हुए अध्यक्ष चुनाव के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत नॉमिनेशन भरने वाले को 9 हजार डेलीगेट्स की लिस्ट मिलेगी। जो पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के पास 20 सितंबर से उपलब्ध है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव 17 अक्टूबर को होने हैं। 30 सितंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

एंटनी सोनिया से मिले, गहलोत की मुलाकात आज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी ने बुधवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी देर रात दिल्ली पहुंच गए। उनकी सोनिया से मुलाकात गुरुवार को होनी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गहलोत ने कहा कि राजस्थान में चल रही उठा-पटक घर का मामला है, इंटर्नल पॉलिटिक्स में यह सब चलता रहता है।

बात अगर शशि थरूर की करें तो वे आखिरी दिन यानी 30 सितंबर को नामांकन करने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि थरूर ने कमलनाथ से कहा था कि वे इसलिए पर्चा भरेंगे, क्योंकि चुनाव हो। ऐसा न लगे कि चुनाव नहीं हो रहे।

गहलोत को लेकर अलग-अलग राय
गहलोत को लेकर पार्टी में दो तरह की राय है। CWC के कुछ सदस्य चाहते हैं कि गहलोत अध्यक्ष की दौड़ से अलग रहें। नामांकन में दो दिन बचे हैं, इसलिए संभावित उम्मीदवारों से पर्चे भरवाए जाएं और बाद में विचार-मंथन के दौरान जिस नाम पर आमराय बने, उसका नाम छोड़कर बाकी नाम 8 अक्टूबर तक वापस ले लिए जाएं। दूसरी ओर, कुछ वरिष्ठ सदस्य गहलोत की गलती माफ कर उन्हीं से पर्चा भरवाने की बात कह रहे हैं।

दिग्विजय गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन कर सकते हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते ही कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। यदि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो वे इस कुर्सी पर बैठने वाले मध्य प्रदेश के दूसरे नेता होंगे। अशोक गहलोत चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है।

कमलनाथ बोले- मैं मध्यप्रदेश नहीं छोड़ूंगा
​​​​​​​मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद उनका नाम तेजी सामने आया है। वहीं कमलनाथ ने भी खुद को कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर बताया है। खास बात यह है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिग्विजय सिंह के साथ एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Source:-“दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *