• March 28, 2024 3:07 pm

DGP दिलबाग सिंह बोले- बिजबेहरा में ऑपरेशन खत्म, मुठभेड़ के दौरान 12 आतंकी ढेर

ByPrompt Times

Apr 12, 2021
Share More

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर देश के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते 72 घंटों की मुठभेड़ के दौरान 12 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। 4 अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। इसकी जानकारी डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस दिलबाग सिंह ने दी है।

डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस दिलबाग सिंह ने कहा कि बिजबेहरा में सुरक्षाबलों की तरफ से चलाया गया ऑपरेशन खत्म हो चुका है। पिछले 72 घंटे में चार अलग-अलग ऑपरेशन में 12 आतंकवादी ढेर हो गए। त्राल और शोपियां में 7, हदीपुरा में 3 और बिजबेहरा में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मारे गए हैं। बिजबेहरा में मारे गए आतंकवादियों ने जवान की कल हुई हत्या की जिम्मेदारी ली थी। खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

डीजीपी ने कहा कि अनंतनाग पुलिस के विशिष्ट इनपुट पर शुरू हुआ बिजबेहरा एनकाउंटर खत्म हुआ। सभी स्थानीय आतकंवादियों को मार गिराया। जवान की हत्या की जिम्मेदारी के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। ये सभी आतंकी अपराध के कई मामलों में वांछित थे।

पिछले 72 घंटे में 12 अलग-अलग ऑपरेशनों में आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। जिससे त्राल और शोपियां में 7 आतंकवादी, हाटिपोरा-शोपियां में अल बद्र के 3 आतंकवादी और अब बिजबेहरा में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया। जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आज कुल पांच आतंकवादी मारे गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कहा है कि एक 14 साल का लड़का, जो लापता हो गया था। मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक था। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए भी कहा था। उसके माता-पिता को भी उसके आत्मसमर्पण करने के लिए एनकाउंटर वाली जगह पर लगाया गया था। हालांकि, अन्य आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया। मुठभेड़ के दौरान इस लड़के को भी मार गिराया।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *