अगस्त 16 2023 ! हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाता है। श्रावण मास में सावन विनायक चतुर्थी व्रत 20 अगस्त 2023, रविवार के दिन रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान गणेश की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही कई प्रकार के दोष एवं समस्याओं से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस विशेष दिन पर कुछ उपायों का पालन करने से आर्थिक समस्याएं, ग्रह दोष इत्यादि से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं, विनायक चतुर्थी व्रत के कुछ प्रभावशाली उपाय।
पंचांग में बताया गया है कि श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अगस्त रात 10:19 से शुरू होगी और 21 अगस्त रात्रि 12:21 पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी व्रत 20 अगस्त 2023, रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन कई अत्यंत शुभ योग निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। बता दें कि विनायक चतुर्थी के दिन साध्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जो पूरे दिन रहेगा।
” सोर्स :– ” जागरण ”
