• April 16, 2024 10:52 pm

द्रौपदी मुर्मू की भाभी ने दिया उन्हें खास तोहफा, कहा- शपथ ग्रहण के दौरान पहन लीजिएगा

24 जुलाई 2022 | नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दिल्ली में पद की शपथ लेने पर पारंपरिक संथाली साड़ी पहन सकती हैं। दरअसल, उनकी भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संताल महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक विशेष साड़ी लेकर दिल्ली आई हैं। सुकरी अपने पति तारिनसेन टुडू के साथ  संसद के सेंट्रल हॉल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंची हैं।

 मैं दीदी से साड़ी पहनने की गुजारिश करूंगी: सुकरी
द्रौपदी मुर्मू की भाभी ने कहा कि मैं ‘दीदी’ के लिए एक संथाली पारंपरिक साड़ी लाई हूं और प्रार्थना करती हूं कि वह शपथ ग्रहण के दौरान इसे पहनें। वह पहनेंगी तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। हालांकि सुकरी ने माना कि राष्ट्रपति भवन नए राष्ट्रपति की पोशाक तय करेगा।

जानें कैसी होती है संथाली साड़ी 
संथाली साड़ियों के एक छोर पर कुछ धारी का काम होता है और विशेष अवसरों पर संथाल महिलाओं द्वारा पहना जाता है। साड़ी लंबवत सममित है और दोनों सिरों को समान रूपांकनों के साथ डिजाइन किया गया है।

पारंपरिक मिठाई भी साथ ला रहीं सुकरी
सुकरी, जो अपने पति और परिवार के सदस्यों के साथ, मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के पास उपरबेड़ा गांव में रहती है, ने कहा कि वह मुर्मू के लिए पारंपरिक मिठाई पेनकेक्स भी ले जा रही है, जिसे अरिसा पिठा भी कहा जाता है।
मुर्मू के परिवार के केवल चार सदस्य शपथग्रहण में लेेंगे भाग
इस बीच, मुर्मू की बेटी इतिश्री और उनके पति गणेश हेम्ब्रम, नई दिल्ली पहुंच गए हैं और निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ रह रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य- भाई, भाभी, बेटी और दामाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपरा का सार परिलक्षित हो सकता है।

Source;-“अमर उजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *