• March 28, 2024 3:39 pm

गोरखपुर में डेंगू के 11 नए मरीज मिलने से हड़कंप-दीवाली से पहले 36 हुई डेंगू मरीजों की संख्या, सिर्फ रेलवे कॉलोनी में मिल चुके हैं अब तक 12 मरीज

Share More

30  अक्टूबर 2021 | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दीवाली से पहले डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शहर में सबसे अधिक खतरा रेलवे कॉलोनी में है। अब तक रेलवे कॉलोनी में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। पिछले 48 घंटे की जांच में डेंगू के एक साथ 11 नए मरीज मिलने से ​हड़कंप मच गया। इनमें चार मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री है। जबकि तीन मरीज रेलवे कॉलोनी के हैं। इसके अलावा बशारतपुर और रामगढ़ताल के मरीज शामिल हैं।

गोरखपुर में अब तक 36 डेंगू के मरीज
इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 36 हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मरीजों ने निजी अस्पतालों में रैपिड किट से जांच कराई थी। पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल में एलाइजा जांच के लिए सैंपल आया था। जहां पर सभी मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

रेलवे कॉलोनी में सबसे अधिक मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अंगद सिंह ने बताया कि 11 मरीज जो मिले हैं। इनमें चार मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री है। यह मरीज लखनऊ, दिल्ली से आए हैं। इसके अलावा एक बार फिर रेलवे कॉलोनी से तीन मरीज डेंगू के मिले हैं। इससे पूर्व करीब आठ से 10 मरीज रेलवे कॉलोनी से मिल चुके हैं। इनमें छह मरीजों का इलाज रेलवे अस्पताल में चल भी रहा है।

खतरे से बाहर हैं सभी मरीज
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीजों की हालत खतरें से बाहर है। सभी घर पर ही रहकर दवा का सेवन कर रहे हैं। किसी को भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। बताया कि रेलवे कॉलोनी में गदंगी की वजह से डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साफ-सफाई के लिए पत्राचार भी किया गया है। लेकिन अब तक साफ-सफाई नहीं हो सकी है।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *