• April 26, 2024 1:23 am

दुर्गापुर की बेटी रश्मि झा बनीं स्कॉटलैंड नेशनल हेल्थ सर्विस की निदेशक बोर्ड का सदस्य

By

Feb 11, 2021
दुर्गापुर की बेटी रश्मि झा बनीं स्कॉटलैंड नेशनल हेल्थ सर्विस की निदेशक बोर्ड का सदस्य

दुर्गापुर :- दुर्गापुर की बेटी डॉ. रश्मि झा श्रीवास्तव ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनका चयन स्कॉटलैंड नेशनल हेल्थ सर्विस में निदेशक बोर्ड में हुआ है। भारत ही नहीं पूरी एशिया के किसी भी व्यक्ति को अब तक यह मौका नहीं मिला था। बेटी के निदेशक बोर्ड में चयन से परिवार वालों में भी खुशी व्याप्त है।

डॉ. रश्मि झा श्रीवास्तव का जन्म बिहार के दरभंगा में हुआ था। लेकिन उनके पिता उस समय सेल की इकाई दुर्गापुर स्थित एलॉय स्टील प्लांट में उप महाप्रबंधक थे। वर्तमान में वे दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सुनीती चटर्जी पथ के निवासी है। डॉ. रश्मि की प्रारंभिक पढ़ाई दुर्गापुर के कार्मेल स्कूल में हुई। स्कूल से वो इंटर तक पढ़ाई की। इसके बाद आमर्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे में एमबीबीएस की पढ़ाई को भर्ती हुई। जहां से वह वर्ष 1987 एमबीबीएस पास की। कॉलेज में लड़कियों में डॉ. रश्मि का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा।

वर्ष 1991 में पुणे नौ सेना में सर्जन के रूप में कार्य शुरू की। उसके बाद मुबई विश्वविद्यालय से वर्ष 1999 में स्त्री रोग व प्रसूति विभाग से एमडी किया। उसके बाद पुणे के नर्सिंग होम में कार्य शुरू किया। वर्ष 2004 में वह यूनाइटेड किगडम के लंदन एनएचएस अस्पताल से जुड़ी।

एक माह पहले उन्हें स्कॉटलैंड में नेशनल हेल्थ सर्विस में निदेशक बोर्ड में सदस्य बनाया गया। उनके पिता जीवेश्वर झा ने कहा कि अब तक स्कॉटलैंड में एशिया के किसी व्यक्ति को निदेशक बोर्ड में जगह नहीं मिली थी, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मेरी बेटी को वह स्थान मिला। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उसके भाई संजय झा कोलकाता में डिप्टी कमिश्नर आयकर विभाग में है।

डॉ. रश्मि पिछली बार दो वर्ष पहले दुर्गापुर आई थी। उनके पति डॉ. देवजीत श्रीवास्तव भी स्कॉटलैंड में डॉक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *