• June 9, 2026 12:05 pm

छत्तीसगढ़ में आज फिर ईडी छापेमारी, आइएएस अफसर, कांग्रेस नेता समेत कई जांच के घेरे में

Share More

29 मार्च 2023 |  छत्तीसगढ़ में आज फिर ईडी की बड़ी रेड. एक साथ रायपुर के कई जगह रेड की कार्रवाई चल रही है. इसमें आइएएस अफसर, कांग्रेस के नेता, शराब कारोबारी और होटल कारोबारी से जुड़े लोगों के यहां ईडी पहुंची है. ईडी के अफसर सीआरपीएफ जवानों के साथ कई जगहों पर एक साथ रेड के लिए पहुंचे हैं. मंगलवार को भी बड़े उद्योगपतियों के यहां ईडी ने दबिश दी थी. इसमें रायपुर, बिलासपुर,रायगढ़ समेत कई शहर में ईडी के अफसर पहुंचे थे.

रायपुर महापौर एजाज ढेबर के घर ईडी की रेड 

रायपुर महापौर एजाज ढेबर के घर ईडी की रेड पड़ी है. वहीं ईडी की रेड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी की बीटीम की तरह Ed काम कर रही है.

इससे पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयले पर अवैध उगाही के मामले में जारी धन शोधन जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की थी. ईडी ने कहा है कि पिछले दो साल में इसके जरिए कम से कम 540 करोड़ रुपये की उगाही की गई. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और गिरफ्तार कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल से संबंधित परिसरों के अलावा राज्य की राजधानी रायपुर एवं आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कुछ अन्य के परिसरों पर छापा मारा गया.

बता दें कि इस संबंध में ईडी द्वारा मामला दर्ज करने के बाद से राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और छत्तीसगढ़ काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई सहित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                             


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *