• April 16, 2024 4:30 pm

मध्य प्रदेश के उद्योगों में महिलाओं के रोजगार में हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास : शिवराज

By

Dec 21, 2020
लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों में महिलाओं का रोजगार प्रतिशत बढ़े, इसके लिए उद्योगों से चर्चा कर नीति तैयार की जाएगी।

राजधानी के नजदीकी जिले रायसेन के जमुनिया और खेजड़ा में करीब 300 करोड़ की लागत से वेलस्पन समूह द्वारा स्थापित पाइप एवं प्लेट्स एंड क्वाईल निर्माण इकाई के शुभारंभ कार्यक्रम को संबंधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, प्रदेश में औद्योगिक विकास कर अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की चुनौती को अवसर में बदला और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश अधिकतम भागीदारी करेगा। उद्योगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लक्ष्य को जल्दी हासिल किया जा सके।

मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि उद्योगों में महिलाओं का रोजगार प्रतिशत बढ़ाएंगे। इसके लिए उद्योगों से चर्चा कर नीति तैयार की जाएगी। हमारी बेटियां ऐसे संयंत्रों में कार्य के काबिल हैं। राज्य सरकार उद्योगों के परामर्श से उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी का प्रतिशत बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करेगी।

उन्होंने वेलस्पन समूह द्वारा रोजगार में लगभग पचास प्रतिशत महिलाओं को स्थान देने के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि समूह का यह नवीन संयंत्र महिलाओं की भागीदारी का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जमुनिया क्षेत्र रायसेन जिले का दूसरा महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। पहले सभी उद्योग मंडीदीप में ही लगाए जाते रहे हैं। मंडीदीप के समान्तर इस क्षेत्र का औद्योगिक विकास होने से इस नए इंडस्ट्रियल एस्टेट में अन्य इकाईयां आएंगी। कुछ इकाईयां तो आ ही चुकी हैं। इस संपूर्ण क्षेत्र की अर्थव्यस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चौहान ने सदैव महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। वेलस्पन समूह द्वारा नए संयंत्र में इसे लागू करना प्रशंसनीय है।

समारोह के प्रारंभ में वेलस्पन समूह के चेयरमेन बालकृष्ण गोयनका ने कहा कि अगले तीन-चार साल में मध्यप्रदेश में समूह द्वारा करीब 10 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट कर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वेलस्पन ग्रुप पाइप लाइन क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। जमुनिया की इस इकाई में महिला रोजगार की बराबर की हिस्सेदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *