• May 15, 2024 2:07 pm

इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हराया, लगातार दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

05  दिसंबर 2022 |  कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हरा दिया। उसने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह विश्व कप के इतिहास में 10वीं अंतिम-8 में हुंचा है। वहीं, सेनेगल का 2002 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

इंग्लैंड के लिए मैच में कप्तान हैरी केन, उपकप्तान जॉर्डन हेंडरसन और युवा स्टार बुकायो साका ने एक-एक गोल दागे। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस से होगा। फ्रांस ने तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हराया था।

 सेनेगल के पास वापसी के लिए सिर्फ 20 मिनट

सेनेगल और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में 20 मिनट का निर्धारित समय बचा है। सेनेगेल की टीम भी 0-3 से पीछे चल रही है। उसे मैच में बने रहने के लिए कम से कम तीन गोल करने होंगे।

बुकायो साका ने किया गोल

इंग्लैंड के लिए मैच में तीसरा गोल बुकायो साका ने किया। उन्होंने 57वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस विश्व कप में साका का यह तीसरा गोल है। वहीं, इंग्लैंड के लिए इस विश्व कप में 12वां गोल है। उसने गोल के मामले में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने 2018 में कुल 12 गोल किए थे।

20 साल पहले इंग्लैंड के लिए हुआ था ऐसा

इंग्लैंड की टीम 2002 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मैच में हाफटाइम तक 2-0 से आगे है। तब उसने डेनमार्क के खिलाफ 2-0 की लीड ली थी। तब वह 3-0 से जीता था।

हाफटाइम तक इंग्लैंड 2-0 से आगे

इंग्लैंड और सेनेगल के बीच मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। हाफटाइम तक इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे है। उसके लिए पहला गोल जॉर्डन हेंडरसन ने किया। उन्होंने जूड बेलिंघम के पास पर 38वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। उनके बाद हाफटाइम से ठीक पहले कप्तान हैरी केन ने स्कोर शीट पर अपना नाम दर्ज करवा लिया। केन ने फिल फोडेन के पास पर इंजरी टाइम (45+3वें मिनट) में गोल किया। उनका इस विश्व कप में यह पहला गोल है। हैरी केन की बात करें तो उन्होंने दो विश्व कप में सात शॉट टारगेट पर लगाए हैं और सातों में उन्हें गोल मिला है।

मैच में पहले गोल का इंतजार

सेनेगल और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में 20 मिनट से ज्यादा का खेल हो चुका है। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी गोल नहीं किया। दोनों टीमों ने एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगाया है। इंग्लैंड ने गोल करने के लिए एक और सेनेगल ने दो प्रयास किए हैं।

पहले हाफ का खेल शुरू

इंग्लैंड और सेनेगल के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया। मजबूत इंग्लैंड की टीम सेनेगल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। उसके कप्तान हैरी केन का जादू पिछले विश्व कप में तो चला था, लेकिन इस बार वह अब तक खामोश ही रहे हैं। उनसे इस मैच में गोल की उम्मीद है।

दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), यूसुफ सबली, कालिदौ कुलीबली (कप्तान), अब्दौ डायलो, इस्माइल जैकब्स, नम्पालिस मेंडी, क्रेपिन डियाटा, पाथे सिस, इलिमान नदिये, इस्माइला सार्र, बूलाए डिया।

इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), काइल वॉकर, जॉन स्टोन्स, हैरी मैग्वायर, ल्यूक शॉ, डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम, जॉर्डन हेंडरसन, हैरी केन (कप्तान), बुकायो साका, फिल फोडेन।

सोर्स :-“अमर उजाला ”                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *