• June 9, 2026 6:04 pm

इन छुट्टियों में लीजिए कुर्ग और मैसूर घूमने का मजा, आइआरसीटीसी लेकर आया है शानदार रेल टूर पैकेज

Share More

06 दिसम्बर 2021 | नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दक्षिण भारत में स्थित राज्य कर्नाटक हमारे देश का एक ऐसा हिस्सा है, जो कि प्राकृतिक नजारों से भरपूर है। हर साल कर्नाटक काफी बड़ी संख्या में सैलानियों को अपने पास बुलाता रहा है। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी महीने यानी कि, 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी भी होने वाली है। ऐसे में आप कर्नाटक के बेहद ही खूबसूरत हिस्से, कुर्ग और मैसूर में इन छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। मैसूर अपने पकवानों और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है। वहीं, कुर्ग को कॉफी कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। कुर्ग की कॉफी के दीवाने पूरे दुनिया में है। इस लिहाज से छुट्टियों का मजा लेने के लिए यह दोनों ही जगहें आपके लिए काफी शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं। आइआरसीटीसी मैसूर और कुर्ग घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल।

यात्रा का कार्यक्रम

यात्रा की शुरुआत मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेलवे स्टेशन से होगी। सैलानी, मुंबई रेलवे स्टेशन से मंगलौर के लिए रवाना होंगे। मंगलौर से सैलानियों को पिक करके कुर्ग ले जाया जाएगा। कुर्ग में यात्री होटल में चेक इन करके रात भर आराम करेंगे। इसकी अगली सुबह यात्री नाश्ते के बाद, कुशाल नगर, निशर्गदामा, अभय फॉल्स, ओंकारेश्वर मंदिर, राजा की सीट और स्वर्ण मंदिर जैसी जगहों पर सैल का मजा लेंगे। शाम को यात्री वापस होटल में रात डिनर और आराम करेंगे। इसकी अगली सुबह यात्री नाश्ता करके मैसूर के लिए रवाना होंगे। कुर्ग से मैसूर के रास्ते में सैलानी चामुंडा हिल्स की यात्रा भी करेंगे। मैसूर पहुंचने के बाद यात्री होटल में चेक इन करके शाम को वृंदावन गार्डन की सैर करेंगे। इसके अगले दिन सैलानी सुबह के नाश्ते के बाद, मैसूर पैलेस और मैसूर चिड़ियाघर की सैर करेंगे। शाम को यात्री मैसूर में शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसकी अगली सुबह यात्री मैसूर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

Source :- “जागरण”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *