• June 10, 2026 3:31 am

दो प्रयास में प्रीलिम्स में हो गए थे फेल, पहले बने IPS, फिर सातवें प्रयास में बने IAS मोहित कासनिया

Share More

18 अप्रैल 2023 | संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सेवा परीक्षा, एक ऐसी परीक्षा है, जिसकी तैयारी के लिए युवा कई सालों तक तैयारी करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी सफलता सुनिश्चित नहीं होती है। ऐसे में इस लंबी यात्रा में कई बार असफलता देखने के बाद कई युवाओं का हौसला टूट जाता है।

इस बीच कई युवा अपनी असफलताओं से सीखकर सफलता के शिखर तक पहुंचने का रास्ता तय करते हैं। आज हम आपको मोहित कासनिया की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स में असफलता का मुंह देखा और इसके बाद किसी प्रयास में प्रीलिम्स, तो किसी प्रयास में मेंस तो किसी प्रयास में इंटरव्यू में फेल हुए। एक बार परीक्षा पास कर वह IPS अधिकारी भी बने, हालांकि, उन्होंने IAS बनने का निर्णय किया हुआ था। वह अपना यह सपना सातवें प्रयास में पूरा कर सके

मोहित कासनिया का परिचय

मोहित मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई साइंस विषयों के साथ पूरी की। इसके बाद MNIT से इंजीनियरिंग में स्नातक किया। स्नातक पूरा होने के बाद उन्होंने दिल्ली के JNU में पीएचडी में दाखिला लिया।

पहले प्रयास में प्रीलिम्स में फेल

मोहित ने स्नातक के बाद सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपना पहला प्रयास किया, तो वह प्रीलिम्स की परीक्षा में ही फेल हो गए। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास के लिए तैयारी जारी रखी।
दूसरे प्रयास में मेंस में फेल

मोहित ने अपना दूसरा प्रयास किया। इस बार उन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा को पास कर लिया था। हालांकि, वह इस बार मेंस की परीक्षा में फेल हो गए थे। उन्होंने तीसरे प्रयास के लिए खुद को तैयार किया।

तीसरे प्रयास में प्रीलिम्स में फेल

मेहित ने अपना तीसरा प्रयास किया और इस बर वह फिर से प्रीलिम्स की परीक्षा में फेल हो गए। इससे उनके मनोबल पर असर पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारी को नहीं रोका, बल्कि तैयारी करते रहे।

 चौथे प्रयास में इंटरव्यू में फेल

मोहित ने अपना चौथा प्रयास किया। इस बार उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा पास करते हुए इंटरव्यू में जगह बनाई। हालांकि, वह यहां पर इंटरव्यू में फेल हो गए।

इंटरव्यू क्रैक कर बने IPS

मोहित ने अपनी यूपीएससी की यात्रा में कई बार फेल होने के बाद भी तैयारी नहीं छोड़ी। इस दौरान एक ऐसा भी दौर आया, जब उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा को पास कर लिया था, जिसके बाद उन्हें IPS का पद मिल गया था। उन्होंने कुछ समय तक दिल्ली पुलिस में एसीपी के रूप में भी काम किया। हालांकि, उनके मन में IAS बनने का सपना था। ऐसे में उन्होंने अपनी तैयारी को जारी रखा।
सातवें प्रयास में बने IAS

मोहित ने कड़ी मेहनत करते हुए फिर से सिविल सेवा परीक्षा दी। यह उनका सातवा प्रयास था, जिसमें उन्होंने 61वां रैंक हासिल करते हुए IAS का पद हासिल किया।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *