
ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा ने ठंड से बचने आश्रयहीन लोगों को किया कम्बल वितरित
रायपुर! जिले में बढ़ती ठंड से आश्रयहीन लोगों के बचाव के लिए स्मार्ट सिटी के आव्हान पर आगे आये समाज सेवी संस्थाओं में टीम ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा ने मानवता की मिसाल पेश की ।जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्बल स्वेटर आदि वितरित किये जिसे पाकर असहाय लोगों के चेहरे पर सुकून के भाव दिखे।

रायपुर के डी के एस स हॉस्पिटल व् एम्स परिसर के ओट में शीत लहर से ठिठुरते मरीज के परिजनों को टीम ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था के सदस्यों ने कम्बल वितरित किया साथ ही शहर के आजाद चौक,आमापारा,लाखे नगर डँगनिया क्षेत्र में भी घुम घुमकर

जरूरतमंद लोगों को कम्बल ओढ़ाया।आगे आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड,मेकाहारा एवं जिला अस्पताल के आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी कम्बल स्वेटर,मफलर, कान टोपा आदि सामग्री वितरित किये जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष सुषमा त्तिवारी ,संस्था के संरक्षक अजय शर्मा, सन्तोष साहू, सुमन शर्मा, सोनम त्तिवारी, मुन्नी शर्मा , सीमा शर्मा,आशीष शर्मा, सुरेश साहू, चंद्रसेना दीवान,अनिता साकार सहींत अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
सोर्स सीजी एनजीओ व्हाथअप ग्रूप
