• April 24, 2024 9:13 am

रायपुर एम्स में हुआ पहला कार्निया प्रत्यारोपण, 30 रोगियों को दान का इंतजार

1 अगस्त 2022 एम्स में भिलाई के एक श्रमिक का पहला सफल कार्निया ट्रांसप्लांट किया गया। 45 मिनट के आपरेशन के बाद श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ है। अभी 30 से अधिक रोगियों को कार्निया दान देने वालों का इंतजार है।

एम्स के डायरेक्टर डाक्टर नितिन एम. नागरकर ने बताया कि यहां कार्निया प्रत्यारोपण की शुरुआत हो गई है। पहला प्रत्यारोपण 27 जुलाई को किया गया। भिलाई का 65 वर्षीय श्रमिक नान हिलिंग कार्नियल अल्सर से पीड़ित था। रोगी को लगातार आंख में दर्द और सूजन की शिकायत थी।

यदि इसका कार्निया प्रत्यारोपण नहीं किया जाता तो आंखों की रोशनी चली जाती। रोगी लगभग तीन माह से कार्निया प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहा था। आई बैंक की मदद से उसे कार्निया प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्यारोपण पूरी तरह से निश्शुल्क हुआ।

कार्निया प्रत्यारोपण की नोडल अधिकारी डा. विजया साहू ने बताया कि एम्स में जून से आई बैंक पूर्ण रूप से कार्यरत है। कार्निया प्रत्यारोपण की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। किसी भी सामान्य व्यक्ति की मृत्यु के बाद छह घंटे के भीतर नेत्रदान किया जा सकता है। कोई भी कार्निया दान करना चाहे तो वह विभाग में या फोन नंबर 7712577389 पर संपर्क कर सकता है। कार्निया दान करने की सारी प्रक्रिया एम्स की टीम द्वारा संपन्ना की जाएगी।

Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *