• April 26, 2024 12:37 am

शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय किसान मेला का आगाज, LG मनोज सिन्हा ने किया शुभांरभ

17 नवंबर 2022 | शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SKUAST) जम्मू के मुख्य परिसर चट्ठा में किसान मेले का आज आगाज हो गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को रिबन काट कर मेले का शुभांरभ किया। यह मेला 21 नवंबर तक जारी रहेगा।

इस बार मेला खेती और तकनीक में हुए बदलाव पर केंद्रित किया गया है। स्कूलों, कालेजों और यूनिवर्सिटी से भी छात्र भाग लेने पहुंचे हैं। शहरी इलाकों के छात्र भी खेती के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मेले में ज्यादा संख्या में किसान भाग लेंगे। इसके अलावा औद्योगिक, ग्रामीण युवा, महिलाएं समेत अन्य मौजूद रहेंगे। सबको कृषि, बागवानी और पशुपालन में आधुनिक तौर तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे वे अपनी आय को बढ़ा सकेंगे।

इसमें पांच पद्मश्री किसान किशना यादव, पूजा शर्मा, राम शरण और अन्य भाग लेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान से किसान भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के लिए अलग से सामान दिखाने के लिए कार्नर सुविधा दी गई है। यहां विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

मेले में जैविक खेती, फूल, स्टार्ट अप योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, किसान गोष्ठी, बीज मुहैया करवाने, फल और फूल प्रदर्शनी के अलावा फल, पशु और डाग शॉ का आयोजन किया गया है। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सोर्स :-“अमर उजाला ”                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *