• April 20, 2024 2:44 pm

कुल्लू में मणिकर्ण की ब्रह्म गंगा नदी में भारी बारिश से आई बाढ़, एक महिला और बच्चा बहे

ByPrompt Times

Jul 28, 2021

28-जुलाई-2021 | ब्रह्मगंगा नदी में सुबह के समय में आई बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। छोटी सी इस नदी ने बारिश के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। इसके साथ ही  पानी कई घरों में भी घुस गया। 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे मणिकर्ण घाटी की ब्रह्म गंगा नदी में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई। जिसमें एक महिला और उसका बच्चा बह गया है। 

ब्रह्मगंगा नदी में सुबह के समय में आई बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। छोटी सी इस नदी ने बारिश के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। इसके साथ ही  पानी कई घरों में भी घुस गया। 

स्थानीय वार्ड पंच उमा देवी ने कहा कि बाढ़ में बच्चा व महिला बह गए हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि भारी बारिश की आशंका के चलते लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा गया है। जिला आपदा प्रबंधन की टीम को भी सतर्क रखा गया है।
 

Source;-अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *