• April 19, 2024 11:04 am

16 सितंबर को मध्य प्रदेश में मनाया जाएगा अन्न उत्सव, ये लोग भी होंगे राशन लेने के पात्र

ByPrompt Times

Sep 14, 2020
16 सितंबर को मध्य प्रदेश में मनाया जाएगा अन्न उत्सव, ये लोग भी होंगे राशन लेने के पात्र

भोपाल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के 37 लाख नए हितग्राहियों को 16 सितंबर (बुधवार) से राशन वितरण की शुरुआत होगी। इसके लिए प्रदेश में अन्न उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समन्वय भवन भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसकी शुरुआत करेंगे और हितग्राहियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी करेंगे।

जिलों में मंत्री, सांसद-विधयक एक साथ राशन वितरण की शुरुआत करेंगे। सरकार ने तय किया है कि ऑटो चालकों को भी पात्रता की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।अन्न उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में यह बड़ी राहत होगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अभी प्रदेश के एक करोड़ 16 लाख परिवारों को उचित मूल्य की दुकानों से गेहूं, चावल, दाल, नमक और केरोसिन मिल रहा है। इसमें 37 लाख वे नए हितग्राही शामिल किए गए हैं, जो पात्र तो थे, लेकिन अधिकतम सीमा पूरी होने के कारण इन्हें पात्रता पर्ची जारी नहीं हो रही थी। अपात्रों के नाम सूत्री से हटाकर इन्हें पात्रता पर्ची दी गई है।

अब इन्हें प्रदेश की 25 हजार 176 राशन दुकानों से राशन मिलेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद भी जो जरूरतमंद होगा, उसका नाम पात्रता सूूची में जोड़ा जाएगा।

इंदौर, भोपाल सहित नौ जिलों में एक-एक लाख नए नाम जुड़े

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इंदौर, भोपाल, मुरैना, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, छतरपुर और सागर जिले में एक-एक लाख से ज्यादा नए हितग्राहियों के नाम राशन पात्रता सूत्री में जोड़े गए हैं। अन्न उत्सव सभी पंचायत और वार्ड में मनाया जाएगा। बैठक में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *