04 मार्च 2023 | विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान, डॉ. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को हाल के घटनाक्रम की जानकारी भी दी।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान, डॉ. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को हाल के घटनाक्रम की जानकारी भी दी। डॉ. जयशंकर ने एक अन्य आयोजन में कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में समान विचार वाले देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था कमजोर न हो, डिजिटल विश्व की चुनौतियों का मुकाबला किया जा सके और अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिए संबंधों को प्रगाढ़ बनाया जा सके। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत में व्यवस्थागत परिवर्तनों के परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सशक्त डिजिटल व्यवस्था से सेवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है।
सोर्स :-“वी. के. झा ”
