• June 10, 2026 5:52 am

फर्जी वेबसाइट और ऐप से तिरुपति दर्शन टिकट की धोखाधड़ी, जानिए पूरा गोरखधंधा, रहिए अलर्ट

Share More

5 मई 2023 ! तिरुपति दर्शन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) इस मंदिर का पूरा प्रबंंधन देखता है। अब टीटीडी को पता चला है कि फर्जी वेबसाइटों और ऐप्स के जरिए भक्तों के साथ धोखा किया जा रहा है। भक्त इन वेबसाइटों और ऐप्स को आधिकारिक समझकर दर्शन टिकट बुक कर रहे हैं और धोखे का शिकार हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ये वेबसाइट और ऐप करोड़ों रुपये का ऑनलाइन फर्जी दर्शन टिकट घोटाला चला रहे हैं। पुलिस को इस घोटाले में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के गिरोह के शामिल होने का संदेह है। ठगे गए ज्यादातर श्रद्धालु मध्य और उत्तर भारत के हैं।
बता दें, टीटीडी अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बेचता है। हर बार देखा गया है कि जारी होने के कुछ ही घंटों में सभी टिकट बुक हो जाते हैं। इसका फायदा फर्जी वेबसाइटें उठाती हैं। वे भक्तों को भ्रमित करते हुए आधिकारिक साइट के डिजाइन में नकली वेबसाइट बनताे हैं। भक्तों से सैकड़ों शिकायतें मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब तक 41 फर्जी वेबसाइटों को बंद कर दिया है।
सोर्स :-“नईदुनिया”     

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *