• April 25, 2024 11:19 pm

ब्राजील के रिचार्लिसन से इब्राहिमोविच तक, देखें इंटरनेशनल फुटबॉल के टॉप बाइसाइकिल किक गोल

25 नवंबर 2022 | ब्राजील के रिचार्लिसन ने बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा। हम आपको अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में टॉप चार बाइसाइकिल किक पर किए गए गोल के बारे में बता रहे हैं…

ब्राजील ने गुरुवार को ग्रुप-जी के मुकाबले में सर्बिया को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ब्राजील की टीम अपने ग्रुप में तीन अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचार्लिसन ने किए। उन्होंने एक गोल 62वें मिनट और दूसरा गोल 73वें मिनट में किया। 73वें मिनट में उनके द्वारा किए गए गोल ने दुनिया को हैरान कर दिया। उन्होंने बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा। हम आपको अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में टॉप चार बाइसाइकिल किक पर किए गए गोल के बारे में बता रहे हैं..

1. रिचार्लिसन (ब्राजील vs सर्बिया)

ब्राजील के रिचार्लिसन ने गुरुवार को 73वें मिनट में बाइसाइकिल किक पर गोल कर तहलका मचा दिया। उन्होंने वीनीशियस जूनियर के पास पर बेहतरीन गोल दागा। ऐसा करते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। रिचार्लिसन का यह फीफा वर्ल्ड कप में पहला मैच था और अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में ही दो गोल दागने वाले वह ब्राजील के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले नेमार ने 2014 में ऐसा किया था। ब्राजील ने यह मैच 2-0 से अपने नाम किया।

स्विटजरलैंड के स्टार फॉरवर्ड जेरदान शकीरी ने 2016 यूरो कप में पोलैंड के खिलाफ बाइसाइकिल किक पर बेहतरीन गोल दागा था। यह यूरो कप का प्री-क्वार्टरफाइनल मैच था। इसे यूरो कप के इतिहास के बेहतरीन गोल में से एक माना जाता है। दरअसल, स्विटजरलैंड की टीम उस वक्त पोलैंड से पीछे चल रही थी। पोलैंड के जाकुब ने 39वें मिनट में ही गोल दागा था। शकीरी ने 82वें मिनट में बाइसाइकिल किक पर गोल दागा और अपनी टीम को बराबरी दिलाई। हालांकि, मैच पेनल्टी शूटआउट में गया और पोलैंड ने 5-4 से जीत हासिल की।

सोर्स :-“अमर उजाला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *