• April 20, 2024 10:28 am

तान्हाजी से लेकर पद्मावत तक, भारतीय इतिहास को बखूबी दिखाती हैं ये बाॅलीवुड फिल्में

11 अप्रैल2022 | अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान की लाइफ पर बेस्ड है। बीते कुछ सालों को देखे तो इस दौरान ‘मणिकर्णिका’ से लेकर ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। ऐसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जिसके बाद से फिल्मकार लगातार इस हिट फॉर्मूले के इर्द-गिर्द फिल्में बना रहे हैं। चलिए आज आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा की ऐसी ही 7 ऐतिहासिक फिल्मों के बारे में-

मुगले ए आजम

के. आसिफ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मुगले ए आजम’ 6O के दशक की सफल फिल्मों में से एक थी। ये फिल्म मुगल शहजादे सलीम और एक नर्तकी अनारकली के प्रेम पर आधारित है। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, मधुबाला और दुर्गा खोटे ने शानदार अभिनय किया है।

रजिया सुल्तान

हेमा मालिनी, परवीन बाबी और धर्मेन्द्र स्टारर फिल्म रजिया सुल्तान में दिखाया गया है कि कैसे दिल्ली की इकलौती महिला सुल्तान रजिया को आम इंसान से प्यार हो जाता है। इसके चलते वह अपना राजपाट खो देती हैं। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन कमाल अमरोही ने किया था।

जोधा अकबर

यह फिल्म मुगल बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की प्रेम कहानी पर आधारित थी। ऋतिक रोशन ने अकबर और ऐश्वर्या राय ने जोधाबाई की भूमिका निभाई थी। हालांकि कुछ लोगों ने इस फिल्म की ऐतिहासिक सत्यता को लेकर कई सवाल खड़े किए थे और फिल्म का जबरदस्त विरोध भी किया था।

बाजीराव मस्तानी

2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी पर बनाई गई है। मस्तानी का रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया था। वहीं बाजीराव के रूप में रणवीर सिंह ने प्रशंसनीय काम किया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी के रोल में नजर आईं थीं। इस ऐतिहासिक फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था।

पद्मावत

2018 की फिल्म पद्मावत निर्देशक संजय लीला भंसाली की और ऐतिहासिक फिल्म हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी चित्तौड़गढ़ के राजा रतन सिंह और रानी पद्मावती पर बेस्ड है। फिल्म के रिलीज को लेकर हुए विवाद के कारण फिल्म का नाम बदलकर पद्मावती से ‘पद्मावत’ रख दिया गया था।

मणिकर्णिका: झांसी की रानी

झांसी के राजा की पत्नी मणिकर्णिका जो कभी ईस्ट इंडिया कंपनी के सामने नहीं झुकीं। जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने झांसी पर कब्जा करने की कोशिश की तो, झांसी की रानी ने ब्रिटिश राज के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। इस ऐतिहासिक घटना को 2019 में रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका में कंगना ने अपने अभिनय से परदे पर उकेर दिया था। इस फिल्म को डायरेक्टर राधाकृष्ण और कंगना रनौत ने निर्देशित किया है।

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

यह फिल्म 2020 की टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कोंढाणा जिले के लिए शिवाजी के सूबेदार तान्हाजी मालुसरे और मुगल सल्तनत के सेनापति उदयभान के मध्य हुए युद्ध को दिखाया गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदारों के रूप में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल नजर आए थे। इस फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया था।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *