01 जून 2022 | भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राजस्थान और गजेंद्र सिंह शेखावत को हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया ।
गौर रहे कि कांग्रेस की ओर से अजय माकन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वहीं भाजपा की ओर से कृष्णलाल पंवार ने नामांकन पत्र भरा है। दूसरी ओर, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के पुत्र कार्तिकेेय भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं। इससे मुकाबला रोचक हो गया है और इस चुनाव में बड़ा ‘खेल’ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जजपा ने कार्तिकेय शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की है।

Source ;-“पंजाब केसरी”
