• June 9, 2026 5:22 pm

Gaya News: गया में वज्रपात ने मचाई तबाही, खेत में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत; 3 गंभीर रूप से झुलसे

ByPrompt Times

Aug 1, 2024
Share More

Gaya News गया जिला के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के खिजरसराय मार्ग पर डीहा मोड़ के पास वज्रपात होने से 5 लोगों की एक ही जगह पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं। इन घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार केंद्र में किया जा रहा है। सभी मृतक पनारी गांव के रहने वाले हैं।

Gaya News: गया में वज्रपात ने मचाई तबाही, खेत में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत; 3 गंभीर रूप से झुलसे

  1. गया के बेलागंज में वज्रपात ने मचाई तबाही
  2. जमीन पर बैठे 5 लोगों की मौके पर मौत
  3. खाट पर बैठे लोग बुरी तरह झुलसे

गया जिला के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के खिजरसराय मार्ग पर डीहा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर वज्रपात होने से तबाही मच गई। जिससे  5 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। तीन लोग घायल हैं। इन घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

बचने का मौका तक नहीं दिया

सभी मृतक पनारी गांव के रहने वाले हैं। पनारी गांव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर है। जहां के लोग डीहा मोड़ के पास धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बारिश आ गई। जिससे खेत में काम कर सभी 8 लोग पास की झोपड़ी में जाकर छीप गए।

जमीन पर बैठे 5 लोगों की मौके पर मौत, खाट पर बैठे लोग झुलसे

झोपड़ी में लकड़ी का एक खाट रखा था। जिस पर तीन लोग बैठे थे। बाकी पांच लोग जमीन पर बैठ गए। इसी दौरान गरज के साथ वज्रपात हुआ । जमीन पर बैठे पांच लोग की मौत हो गई। घाट पर बैठे तीन लोग घायल है। मृतकों में जितेंद्र मांझी 50 वर्ष व मीना देवी 48 वर्ष है। दोनों पति-पत्नी है।

अन्य मृतकों में शंकर राम 55 वर्ष, बली भगत 55 वर्ष और कपिल यादव की पत्नी 50 वर्ष शामिल है। खाट पर बैठे मोतीलाल प्रजापत, राजू सिंह और अनिल महतो घायल है। जिनकी चिकित्सा बेलागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है।

SOURCE – JAGRAN

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *