• April 25, 2024 6:15 pm

घनश्याम ओली सोसाइटी ने लिया हराली गांव को गोद

By

Feb 19, 2021
घनश्याम ओली सोसाइटी ने लिया हराली गांव को गोद

पिथौरागढ़:– जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने बुंगाछीना क्षेत्र के हराली गांव को गोद लिया है। सोसाइटी की ओर से गांव की एक विधवा महिला को हर माह एक हजार की आर्थिक सहायता देने के साथ ही उसकी एक बच्ची की आजीवन शिक्षा, खान-पान का खर्च भी वहन किया जाएगा।

गुरुवार को सोसाइटी की ओर से हराली गांव में निश्शुल्क सिलाई केंद्र व एजुकेशनल क्लास का शुभारंभ कर कार्यक्रम की शुरू आत की। इस दौरान संस्था की ओर से गांव को दो सिलाई मशीन, पुस्तकें व अन्य पठन-पाठन सामग्री दी गई। संस्था अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि हराली गांव के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। ओली ने बताया कि गांव में समय-समय पर रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जिससे ग्रामीण स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका में सुधार ला सकें। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क से करीब चार किमी की दूरी पर स्थित हराली गांव के लिए संस्था की यह पहल निश्चित रू प से वरदान साबित होगी। उन्होंने गांव में समूह बनाकर कार्य करने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने गांव को गोद लिए जाने पर संस्था का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेमा सुतेड़ी ने किया।

महिलाओं को कौशल विकास के तहत दिया गया दो माह का प्रशिक्षण
मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था के तत्वावधान में स्वरोजगार को बढ़वा देने के उद्देश्य से संचालित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत विकास खंड मूनाकोट के दो गांवों की महिलाओं का दो माह का सिलाई प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया है।

गुरुवार को समापन अवसर पर योजना के जिला परियोजना अधिकारी महेश पाल ने प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र और सिलाई मशीन प्रदान की। इस मौके पर प्रशिक्षण साठ महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। महेश पाल ने कहा कि कौशल क्षमता विकास के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, एलइडी बल्ब, इलेक्ट्रिक झालर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि महिलाएं स्वरोजगार कर सकें। उन्होंने बताया कि आगामी योजना में जैविक खेती, सोलर एनर्जी और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जागरू क किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए हेमलता जोशी ने महिलाओं का इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान बची राम, प्रशिक्षक दीपा बोहरा, कमला देवी, कमला चंद,नीमा बोहरा, विजय सिंह, चंचल सिंह, देवंद्र चंद, किशन चंद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *