• June 10, 2026 4:09 am

नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर, 2.77 लाख पदों पर होगी भर्ती

Share More

10 जून 2023 ! नौकरी की तलाश में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए पंजाब से अच्छी खबर है. दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक साल में युवाओं को 29 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देने के बाद राज्य सरकार अब उनके लिए निजी क्षेत्र में 2.77 लाख नौकरियां सुनिश्चित करेगी. मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि आप सरकार ने अब तक राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में युवाओं को 29,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि पिछली सरकारों में से किसी ने भी युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने कहा कि योग्यता और पारदर्शिता ऐसे दो स्तंभ रहे हैं, जिनके आधार पर राज्य भर के युवाओं को नौकरी के अवसर दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नौकरियां पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य सरकार निजी क्षेत्र में भी नई नौकरियां सृजित करने के भरसक प्रयास कर रही है.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *