• June 9, 2026 8:45 am

सिम कार्ड को लेकर सरकार ने आदेश, यहां समझ लें नहीं तो होगी परेशानी

ByPrompt Times

Dec 9, 2021
Share More

दिनांक 9 दिसंबर l भारत में सिम कार्ड को लेकर भी कई तरह के कानून हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। जानकारी के अभाव में लोग धड़ाधड़ सिम कार्ड खरीदते जाते हैं, लेकिन आपका यह फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। भारत में कोई शख्स अपने नाम पर अधिकतम 9 सिम कार्ड रख सकता है। इससे अधिक सिम कार्ड रखने की प्रक्रिया अलग है। एक आईडी कार्ड पर सिम कार्ड की संख्या को लेकर भारत सरकार ने अब नया आदेश जारी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
9 से अधिक सिम कार्ड रखने वालों पर होगी कार्रवाई
भारत सरकार की ओर से जारी एक नए आदेश में कहा गया है कि यदि किसी के पास 9 से अधिक सिम कार्ड है तो  उसे रद्द किया जाए। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर, असम सहित उत्तर-पूर्व राज्य के लोग अधिकतम 6 सिम कार्ड रख सकते हैं, वहीं अन्य सर्किल के यूजर्स अपने नाम पर 9 सिम कार्ड रख सकते हैं।

SIM Card


वेरिफाई नहीं कराने पर बंद होंगे सिम कार्ड
विभाग की ओर से सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक आदेश दिया गया है कि जिन यूजर्स के पास 9 से अधिक सिम कार्ड हैं उन्हें एक नोटिफिकेशन भेजा जाए। 9 से अधिक सिम कार्ड का वेरिफिकेशन कराया जाए। ऐसे सभी सिम कार्ड की आउटगोइंग कॉल को 30 दिनों के अंदर बंद की जाए और इनकमिंग कॉल को 45 दिनों तक रखा जाए। यदि आपके पास 9 से अधिक सिम कार्ड हैं तो आपको फिर से वेरिफाई कराना होगा।  यदि कोई सब्सक्राइबर नोटिफिकेशन के बाद भी सिम को वेरिफाई नहीं कराता है तो 60 दिनों के अंदर उसका सिम बंद कर दिया जाएगा।

Source:- अमर उजाला


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *