• June 9, 2026 12:23 pm

सरकार करेगी ‘फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना’ की शुरुआत! जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Share More

21 दिसम्बर2021 | आज से उत्तर प्रदेश में फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर योजना का शुभारंभ करेंगे .आइए जानते हैं किसे मिलेगा फायदा. 

  • आज ‘फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन स्कीम 2021’ योजना का शुभारंभ 
  • तकनीकी एक्सपर्ट बनाने के लिए यूपी सरकार की खास योजना
  • पहले चरण में आज बटेंगे फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार आज से प्रदेश में ‘फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन स्कीम 2021’ की शुरुआत करेगी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट बाटेंगे. इस योजना के पहले चरण में अलग-अलग शहरों के लाखों छात्र लाभ उठाएंगे.

पहले चरण में यहां बटेंगे फ्री लैपटॉप

पहले चरण में आज सीएम योगी लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में स्कूल पास किए और अलग अलग प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थियों को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट देंगे. इस कार्यक्रम में राज्य के हर जिले से बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल होंगे. विद्यार्थियों में इस योजना को लेकर उत्साह है. सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ स्मार्टफोन और लैपटॉप बांटने का है.

तकनीकी एक्सपर्ट बनाने के लिए खास योजना 

सरकार ने इस योजना के लिए बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से एक्सपर्ट बनाने के लिए एक करोड़ युवाओं को मुफ्त स्मार्ट मोबाइल फोन और टैबलेट देने का ऐलान किया है. आपको बता दें कि इस योजना के तहत पहले चरण में आज 60 हजार मोबाइल फोन और 40 हजार टैबलेट का वितरण किया जाएगा

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता 

सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, आज पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और कौशल विकास आदि पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. योजना का शुभारंभ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में युवाओं को लैपटॉप, टैबलेट वितरण होगा.

योजना के लाभ के लिए योग्यता 

– इस स्कीम का फायदा उन विद्यार्थियों को ही मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं
– विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक आए हैं. 
– इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण तक की व्यवस्था निशुल्क है.
– इसके लिए आपको किसी जगह पर कोई पैसा खर्च नहीं करना है.

Source :- “ज़ी न्यूज़”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *