• June 9, 2026 10:51 pm

उमरिया में गिरे ओले, जबलपुर-सतना-मंडला में बारिश से घुली ठंडक

Share More

25 अप्रैल 2023 ! उमरिया जिले की पाली और मानपुर में सोमवार दोपहर अचानक झमाझम बारिश हो गई। मानपुर में तो बारिश भी ऐसी वैसी नहीं झमाझम बारिश के साथ ही ओले पड़ने लगे। जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मानपुर में ओले पड़ने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ने लगी, क्योंकि इन दिनों खेती तैयार हो गई है और वह कटने की तैयारी में लग गई है। ऐसे में अगर वह खेती काटकर और उसकी मिजाई करके अगर अंदर नहीं लाते हैं। तो उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। हल्की बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली है। हालांकि बारिश की वजह से मौसम में ठंडक जरूर रही है, वहीं गर्मी से लोगों को निजात मिली है। क्योंकि इन दिनों गर्मी का कहर टूट रहा था लगातार लोग बेहाल होते हुए नजर आ रहे थे।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में रीवा, सागर, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। छतरपुर, बिजुरी, उमरिया, अनूपपुर, गोहपारू में 1 सेमी तक पानी गिरा है। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान बता रहा है कि रीवा संभाग के जिलों में एवं निवाड़ी, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना एवं भिंड जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसके मुताबिक रीवा संभाग के जिलों में एवं निवाड़ी, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा, लेकिन रात का पारा तेजी से गिरा है। रायसेन में साड़े 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश जगह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन नरसिंहपुर में दर्ज किया गया, यहां 41 डिग्री अधिकतम तापमान था। वहीं सबसे गर्म रात रतलाम की रही। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।

सोर्स :-“अमर उजाला “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *