• April 26, 2024 2:29 am

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने दी विजयादशमी की प्रदेश वाशियों को बधाई

ByPrompt Times

Oct 25, 2020
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने दी विजयादशमी की प्रदेश वाशियों को बधाई
  • प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता सहित सभी प्रदेश पादधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर:- 25/01/20 विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रवीण ढ़ीडवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बघमार सहित समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है अपने संदेश में कहा विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है. दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानीयां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है.
प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता और सचिव प्रवीण ढ़ीडवंशी ने दशहरे के अवसर पर प्रदेश वाशियों और स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने को सिखाता है.
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने प्रदेश वाशियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विजयादशमी, दशहरा दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सव के समाप्ति का प्रतीक है यह वही दिन है जिस दिन भगवान श्रीराम जी ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश पूरे ब्रम्हाण्ड और विश्ववासियों को दिया था इस दिन को ही असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है. परंतु इस वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण दशहरे का पर्व फीका रहेगा हर तरफ कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है लोगों को इस बार सावधानी बरतने की आवश्यकता है भीड़ भाड़ में जाने से बचना चाहिए जब भी बाहर निकलें तो फेस मास्क अवश्य लगायें साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें कोरोना नामक बुराई से हम इसी तरह अच्छाई अपनाकर विजयी हो सकते हैं.
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारीगण जिन्होंने समस्त प्रदेश वाशियों को विजयादशमी दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है इनमें प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रवीण ढ़ीडवंशी, प्रदेश महामंत्री आर. के. अवस्थी, उप प्रांताध्यक्ष मिर्जा क़ासिम बेग, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल, प्रदेश सह सचिव जहाँगीर खान, कोषाध्यक्ष आर. के. शर्मा, प्रवक्ता देवराज विश्वकर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री प्रकाश सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सरोज बघमार, महिला उपाध्यक्ष रमशीला साहू, प्रदेश स्वतंत्रत प्रभार के. रिजवी खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रेजिना तिर्की, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सेवती साहू सभी ने बधाई दिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *