• June 10, 2026 12:51 am

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई जगह जलभराव, जानें बाकी राज्यों का हाल

Share More

अगस्त 19 2023 ! दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. उमस भरी गर्मी के बीच इस बारिश से लोगों को न बहुत पर हल्की राहत तो जरूर मिली है. बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के इलाकों में तपिश बढ़ गई थी. लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना जताई है. बारिश से दिल्ली में कई जगह जलभराव भी हो गया है.

आईएमडी ने अगले दो घंटे के दौरान यूपी, हरियाणा और NCR के अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. यूपी के बागपत, मोदीनगर, हापुड़, पिलखुवा कांधला, बड़ौत. वहीं, हरियाणा के गन्नौर जबकि एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ में बारिश हो सकती है.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *