• June 9, 2026 8:30 am

इग्नू ने लॉन्च किया बीए एप्लाइड संस्कृत कोर्स, 3 वर्षीय इस कोर्स की सलाना फीस 4,500 रुपये होगी

Share More

16 मार्च 2023 |  ऐसे स्टूडेंट्स जो संस्कृत विषय से 12वीं के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने बीए एप्लाइड संस्कृत कोर्स (BA Applied Sanskrit Course) लॉन्च किया है। जो स्टूडेंट्स नए संस्कृत कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3 वर्षीय है यह कोर्स

इस नए संस्कृत कोर्स की अवधि 3 साल की है। ऐसे स्टूडेट्स जो 12वीं पास या समकक्ष योग्यता रखते हैं, वे इस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कोर्स की फीस

बीए एप्लाइड संस्कृत कोर्स की फीस सालाना 4,500 रुपये है। इसके अलावा इस कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन/डेवलपमेंट फीस का भुगतान भी करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक नया पेज ओपन होगा, जहां आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *