• April 19, 2024 8:43 pm

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

ByPrompt Times

Oct 14, 2020
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। हम सबको यह नहीं भूलना चाहिए यह राज्य महिलाओं के संघर्ष के द्वारा ही हमें प्राप्त हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में मंगलवार को कार्यकत्र्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मोर्चा प्रकोष्ठ संगठन के हाथ पांव हैं। यह सु²ढ़ रहे तभी संगठन को भी मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां पर महिलाओं को संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी जाती है। हम सब कार्यकत्र्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी एवं संचालन महामंत्री रोमा सहगल ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हिमांशु संगतानी, सुमित पंवार, अनिता तिवाडी, ऋषि राजपूत भूपेंद्र राणा, जयंत किशोर शर्मा, पार्षद ऋषि कांत गुप्ता, प्रदीप कोहली, अनीता रैना, कमलेश जैन, शारदा सिंह, रीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

संगठन को बनाया जाएगा सशक्त

डोईवाला: भाजपा महिला मोर्चा डोईवाला मंडल ने भानियावाला में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में महिला मोर्चा संगठन को ग्रामीण स्तर पर और अधिक मजबूत व सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी कांति देवी, महिला मोर्चा डोईवाला मंडल की मीडिया प्रभारी वर्षा प्रजापति, महामंत्री अल्पना वर्मा, अनीता अग्रवाल, कृष्णा तड़ियाल आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *