• April 16, 2024 2:55 pm

छत्‍तीसगढ़ में आठ देशों के कृषि विज्ञानिकों ने किया फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर चर्चा

2 अगस्त 2022 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञानी डा.दीपक शर्मा मलेशियन अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में मलेशिया में मौसम परिवर्तन में बेहतर अनुकूलन फसलों के लिए और धान व गेहूं में रोगों को कम करने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में यूएसए, चाइना, ब्राजील, तंजानिया, मलेशिया, भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया के कृषि विज्ञानियों ने भाग लिया

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी एवं परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार के सहयोग से आधारित म्यूट मैप एप्रोच द्वारा धान म्यूटेशन किस्म में रोग प्रतिरोधकता जीन की पहचान और मैपिंग प्रोजेक्ट के लिए अनुबंध किया गया था। डा. शर्मा ने अपने परियोजना कार्य की गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ में धान में हो रहे वृहत स्तर पर म्यूटेशन ब्रीडिंग कार्यक्रम पर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। डा. शर्मा ने यहां के किन्चन, सेलान्गर स्थित प्रमाणित बीज उत्पादन फैक्ट्री, प्लांट और जेन्जांग करंग, सेलेन्गर में म्यूटेन्ट राइस फील्ड का भ्रमण किया। यहां पर पेडी ट्रांस प्लान्टर में वृहत स्तर पर हो रही रोपाई और आधुनिक नर्सरी प्रबंधन का अवलोकन किया।
डीपीएस रायपुर की दो छात्राओं ने लोबल यूथ क्लाइमेट चेंज कैंप में लिया हिस्सा
दिल्ली पब्लिक स्कूल रायपुर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य क्रियाओं के लिए अपने छात्रों को सदैव प्रेरित करता रहता है। इसी क्रम में विद्यालय की नवमी की छात्रा आशिता सिंह और तृषा पंडित का चयन ग्लोबल यूथ क्लाइमेट एनवायरनमेंट एंड कंजर्वेशन फैलोशिप 2022 के लिए हुआ। यह फेलोशिप देश की प्रतिष्ठित संस्था वाइल्ड रूट्स इंडिया और आइयूसी एनसीसी नेचर फार आल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल की दोनों चयनित छात्राएं देश भर के 100 प्रतिभागियों के बीच आयोजित वाद-विवाद एवं कांफ्रेंस के दौरान दी गई प्रस्तुति के बाद चयनित हुईं। देश भर के 10 चयनित प्रतिभागियों के साथ तृषा और आशिता ने असम में 10 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाली पहली ग्लोबल यूथ क्लाइमेट एनवायरनमेंट एंड कंजर्वेशन फेलोशिप 2022 में भाग लिया और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
 Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *