• June 9, 2026 4:45 pm

रांची में होने वाले क्रिकेट मैच को देखते हुए उपायुक्त ने पूजा समितियों से 06 अक्टूबर को विसर्जन का अनुरोध किया

Share More

04  अक्टूबर 2022 | रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी हो चुकी है। बरसात के मौसम को देखते हुए इस बार वाटर प्रूफ रावन बनाया गया है जिस पर बारिश का असर नहीं होगा। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री किशोर कौशल ने रांची में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है। रांची में मोरहाबादी के साथ- साथ अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, तुपुदाना में भी रावण दहन किया जाता है। इन सभी जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया है।

फायर ब्रिगेड मौजूद होंगी
उपायुक्त रांचीो राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष रांची में पांच स्थानों पर रावण दहन हो रहा है। पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक व्यस्था ठीक रहे इसे लेकर भी पूरी तैयारी है। जहां-जहां रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां फायर ब्रिगेड मौजूद होंगी। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों की निगरानी में आतिशबाजी होगी।

रांची में होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर होगी तैयारी 6 अक्टूबर को विसर्जन करने का अनुरोध
उपायुक्त ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से 06 अक्टूबर को विसर्जन करने का अनुरोध किया ताकि 07 और 08 अक्टूबर से रांची में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की तैयारियों की जा सके।पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने भी इन जगहों का निरीक्षण कर जरूरी आदेश दिये हैं।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *