• June 9, 2026 11:27 am

एशिया कप से पहले ही आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, बेंगलुरु में छिड़ेगा संग्राम, कौन मारेगा मैदान?

Share More

21 जून 2023 ! क्रिकेट का एशिया कप अभी दूर है तो क्या? भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच तो उससे पहले है. फर्क बस इतना होगा कि दो चिर-प्रतिद्वन्दियों के बीच मुकाबले का मैदान अलग होगा. ये मुकाबला क्रिकेट के ग्राउंड पर नहीं बल्कि फुटबॉल के मैदान पर खेला जाएगा.

मतलब विराट कोहली से पहले उनके दोस्त यानी कि भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री और उनकी टीम पाकिस्तान से लोहा लेती दिखेगी. इसी मुकाबले से भारत SAFF चैंपियनशिप में अपने अभियान का आगाज करेगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच फुटबॉल का ये मैच 21 जून यानी कि बुधवार को बेंगलुरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा. इस मैदान पर भारत ने आखिरी मैच साल 2017 में मकाऊ के खिलाफ खेला था, जिसे उसने 4-1 से जीता था.

अब उसी मैदान पर सामने पाकिस्तान है. भारत की नजर AFC Asian Cup 2024 का टिकट कटाने पर है. और, इसके लिए उसे ना सिर्फ पाकिस्तान को हराना होगा बल्कि 9वीं बार SAFF चैंपियनशिप का बादशाह भी बनना होगा.

मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है. एक तो फीफा रैंकिंग में पाकिस्तान उससे 94 पायदान पीछे है और दूसरा उसका हाल का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं है. हाल ही में केन्या, मॉरीशस समेत खेले 4 देशों के टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अपने सभी मुकाबले गंवा दिए थे.

दूसरी ओर भारत ने कुछ दिन पहले ही इंटरकॉन्टिनेंटल कप पर कब्जा किया है और उस जीत के बाद उसके इरादे बुलंद हैं. अब अगर वो SAFF चैंपियनशिप पर कब्जा करता है तो ये उसका महीने भर के अंदर दूसरा बड़ा खिताब होगा.

बता दें कि भारत SAFF चैंपियनशिप के पुल ए में है, जिसमें उसके साथ कुवैत, नेपाल और पाकिस्तान है. वहीं पुल बी में बांग्लादेश, लेबनान, भूटान और मालदीव की टीम है.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *