• April 24, 2024 7:07 pm

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष अश्वनी मल्ल तथा तहसील महासचिव नीलेश गोविन्द राव बने।

By

Nov 6, 2020
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष अश्वनी मल्ल तथा तहसील महासचिव नीलेश गोविन्द राव बने।
  • अर्नब गोस्वामी को जल्द रिहा नहीं किया गया तो इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन देश व्यापी आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी – सेराज अहमद कुरैशी

रामकोला, कुशीनगर,उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर की कप्तानगंज इकाई की एक बैठक रामकोला नगर के निकट धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य पत्रकार हित है। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए जल्द आन्दोलन किया जाएगा। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से तहसील कप्तानगंज इकाई का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कुमार मल्ल तहसील अध्यक्ष, पत्रकार रितेश कुमार श्रीवास्तव तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा तहसील इकाई में निलेश गोविंद राव को महासचिव ,विद्यासागर सचिव, अजय वर्मा प्रवक्ता, विनोद मद्धेशिया मीडिया प्रभारी, राहुल मद्धेशिया तहसील कार्यालय सचिव तथा आशुतोष पांडेय कोषाध्यक्ष नामित किया गया। पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियो को बखूबी निभाया जायेगा। बैठक में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा R भारत चैनल के सम्पादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। अर्नब गोस्वामी को जल्द रिहा नहीं किया गया तो इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन देश व्यापी आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *