• June 9, 2026 9:16 pm

दिवाली पर चीन को भारत की चोट, 1 लाख करोड़ के व्यापार की लगेगी चपत, धनतरेस पर बिकेगा 50 हजार करोड़ का देसी सामान

Share More

नवंबर 9 2023 ! धनतेरस का त्योहार दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों के लिए माल की बिक्री का एक बड़ा दिन है. इसे लेकर देश भर में व्यापारियों ने बड़ी तैयारियां हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि आज और कल धनतेरस के मौके पर देश भर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के रिटेल व्यापार का अनुमान है. वहीं, दूसरी तरफ इस दिवाली पर ‘वोकल फोर लोकल’ का असर पूरी बाजारों में दिख रहा है. उनहोंने कहा कि लगभग सारी खरीदारी भारतीय सामानों की ही हो रही है. एक अनुमान के अनुसार, दिवाली से जुड़े चीनी सामानों की बिक्री अब न होने से चीन को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की चपत लगी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिवाली वोकल फॉर लोकल के आह्वान एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा नारी से खरीदारी की अपील को कैट ने अपना समर्थन देते हुए देश भर के व्यापारिक संगठनों से आग्रह किया है कि वो अपने क्षेत्र की जो महिलाएं दिवाली से संबंधित सामान बना रही हैं, उनकी बिक्री बढ़ाने में सहायता करें ताकि वो भी खुशी से अपने घर दिवाली मना सकें.
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की धनतेरस के दिन सिद्धि विनायक गणेश जी, धन की देवी महालक्ष्मी जी तथा कुबेर जी की पूजा होती है. इस दिन नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन खास तौर पर सोना चांदी के आभूषण तथा अन्य वस्तुएं, सभी प्रकार के बर्तन, रसोई का सामान, वाहन, कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली का सामान एवं उपकरण, व्यापार करने के उपकरण जैसे कंप्यूटर एवं कंप्यूटर से जुड़े उपकरण, मोबाइल, बही खाते, फर्नीचर, एकाउंटिंग का अन्य सामान आदि विशेष रूप से खरीदे जाते हैं. प्राचीन मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू भी अवश्य खरीदी जाती है.
सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   

Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *