अक्टूबर 10 2023 ! इजरायल में हमास हमले में मारे गए लोगों की संख्या हुई 900. वहीं फलस्तीन में इजरायली हमले में 140 बच्चे समेत 700 लोगों की गई जान.
इज़रायली सेना ने जानकारी दी कि हमास के खिलाफ उसके हमले में गाजा की संसद और नागरिक मंत्रालय मुख्य लक्ष्यों में से एक है.
इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने जानकारी दी कि गाजा-मिस्र राफा क्रॉसिंग बंद कर दिया गया है. इजरायली सेना के लेफ्टिनेंट-कर्नल रिचर्ड हेचट के कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी.
इज़रायली सेना का कहना है कि इज़रायल और गाजा पट्टी के आसपास हमास लड़ाकों के लगभग 1,500 शव पाए गए हैं. इज़रायली सैन्य प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा बलों ने घिरी हुई गाजा पट्टी के साथ सीमा पर नियंत्रण कमोबेश बहाल कर लिया है.
संयुक्त राष्ट्र की राहत एजेंसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि गाजा में बेहद चिंताजनक स्थिति बनी हुई है. इज़रायल की ओर से की जा रही लगातार बमबारी के कारण लोग अपने घरों से भाग रहे हैं. यहां बमबारी के कारण भोजन और स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है.
इज़रायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हमास के किसी भी लड़ाके ने बाड़ पार नहीं की है, लेकिन उन्होंने इस संभावना से इंकार नहीं किया कि कुछ बंदूकधारी अभी भी इज़रायली-नियंत्रित क्षेत्रों में मौजूद है.
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली बमबारी से मरने वालों की संख्या अब 704 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 4,000 तक पहुंच गई हैं.
सोर्स :-“ABP न्यूज़“
