• April 20, 2024 6:27 pm

सोशल मीडिया का दुरुपयोग करना महंगा पड़ा-भगवान वाल्मीकि को अपशब्द कहने वाले मुक्तसर के यूट्यूबर पर जालंधर में केस, ‘फिकर नॉट’ चैनल पर डाला था आपत्तिजनक वीडियो

ByPrompt Times

Jul 30, 2021

30 – जुलाई – 2021 | मुक्तसर के यूट्यूबर पर जालंधर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज हुआ है। इस यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल ‘फिकर नॉट’ (FIKAR NOT) में कबड्‌डी खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए एक वीडियो डाली थी। जिसमें भगवान वाल्मीकि को अपशब्द कहे गए थे। जब इसका वीडियो राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के पदाधिकारियों ने देखा तो यूट्यूबर से एतराज जताया। इसके बावजूद उसने गलती नहीं सुधारी तो मोर्चा ने जालंधर में पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत दे दी।

पुलिस कमिश्नर से मिलने गए थे मोर्चा के पदाधिकारी

राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के पंजाब महासचिव गोपी हंस व जसवीर थापर, जिला उपप्रधान हरजिंदर भट्‌टी, जिला सचिव सोनू हंस, सहायक सचिव जतिंदर हंस, राजेश नाहर, धर्मपाल, सोनू लद्दड़ ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र देकर इसकी शिकायत की थी। उनका आरोप था कि मुक्तसर का रहने वाला गुरप्रीत सहज यू-ट्यूब चैनल चलाता है। एक कबड्‌डी प्लेयर को सम्मानित करते हुए उस पर भगवान वाल्मीकि के बारे में अपशब्द कहे गए। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद पुलिस ने थाना कैंट में यह कार्रवाई की है।

समझाने की कोशिश की तो बहस करने लगा

राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के महासचिव गोपी हंस ने कहा कि जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो गुरप्रीत सहज को फोन भी किया था। उसे समझाया था कि भगवान वाल्मीकि के बारे में इस तरह के अपशब्द उन्हें स्वीकार नहीं है। इसके बावजूद वह बहस करने लगा। फिर उन्हें धमकाया जाने लगा कि इसके बारे में कुछ न बोलें, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मांग पत्र देकर इसकी शिकायत कर दी।

Surce :-  दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *