• June 9, 2026 10:55 am

सीएम हेमंत सोरेन के PS सुनील श्रीवास्तव के आवास समेत कई ठिकानों पर IT रेड, आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

ByPrompt Times

Nov 9, 2024
Share More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के रांची और जमशेदपुर स्थित आवासों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। चुनाव के दौरान धनबल के प्रयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग की टीम को सीआरपीएफ के जवानों का भी सहयोग मिल रहा है।

 

  • छापेमारी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • फ्री एंड फेयर चुनाव कराने को लेकर छापेमारी!

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही हैै। चुनावी शोर के बीच आयकर विभाग की इस कार्रवाई से राज्य में सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया है।

 

रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने सुनील श्रीवास्तव के घर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ सुनील श्रीवास्तव के अलावा जमशेदपुर में भी कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हालांकि अब तक आईटी के हाथ क्या कुछ लगे हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ के जवान भी छापेमारी स्थल पर तैनात है। जानकारी के अनुसार रांची समेत जमशेदपुर के कई लोकेशन पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है।

 

फ्री एंड फेयर चुनाव कराने को लेकर छापेमारी!

इनकम टैक्स की छापेमारी को विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सख्त निर्देश है कि फ्री एंड फेयर चुनाव संपन्न कराना है। ऐसे में किसी भी तरह से चुनाव को प्रभावित करने के लिए अगर धन बल का प्रयोग होता है। तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से ठीक पहले आईटी की छापेमारी फ्री एंड फेयर चुनाव संपन्न करने के लिए उठाया गया कदम हो सकता है।

सुनील की पत्नी और परिवार के कई सदस्यों के ठिकाने पर रेड

आयकर विभाग की टीम ने भारी सुरक्षा के बीच रांची में सुनील श्रीवास्तव और उनकी पत्नी के अशोकनगर स्थित आवास के अलावा परिवार के सदस्यों के ठिकाने पर छापेमारी शुरू की। आयकर विभाग की टीम ने जमशेदपुर में व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जेएमएम के स्टार प्रचार भी हैं सुनील श्रीवास्तव

सुनील श्रीवास्तव लंबे समय से सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव हैं। वह पहले सरकारी विभाग में इंजीनियर थे। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और हेमंत सोरेन के सहयोगी के तौर पर काम करने लगे। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य और पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं।

26 अक्टूबर को भी आयकर विभाग ने की थी छापेमारी

इसके पहले आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव में हवाला के सहारे पैसों की लेनदेन की सूचना पर बीते 26 अक्टूबर को रांची, जमशेदपुर,गिरिडीह और कोलकाता में 35 व्यापारिक और औद्योगिक ठिकानों पर दो दिनों तक छापेमारी की थी। इन कारोबारियों के ठिकाने से 150 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किये थे। आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान मिली नकद राशि का व्यापारियों के बुक्स ऑफ एकाउंट से मिलान करने के बाद 70 लाख रुपये जब्त कर बैंक में जमा करा दिया था।

source – prompt times

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *