• June 10, 2026 3:42 am

J&K: दहशतगर्दों ने जमीन के नीचे बना रखा था ठिकाना, चल रही थी प्‍लानिंग; छापेमारी में हथियार बरामद

ByPrompt Times

Aug 21, 2024
Share More

सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान इस छिपे हुए ठिकाने का पता चला। ठिकाने पर किसी की नजर न पड़े, इसलिए इसे छिपाने के लिए मिट्टी से ढक दिया गया था।

 

जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान हो चुका है, तैयारियां भी तेज हैं। ऐसे में इस चुनावी माहौल के बीच कोई घाटी का माहौल न बिगड़े, इसके लिए सुरक्षाबल सतर्क हैं। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों ने राजौरी जिले में आतंकवादियों के एक बड़े भूमिगत (अंडरग्राउंड) ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।

अधिकारियों ने यहां से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग में वस्तुओं के साथ ही गोला-बारूद भी बरामद किया।

 

मिट्टी से ढक दिया था सामान

सीमावर्ती जिले के दरहाल क्षेत्र के सागरवत जंगल में पुलिस के साथ सेना और CRPF ने संयुक्त दल अभियान चलाते हुए इलाके की  द्वारा घेराबंदी की। तलाशी अभियान के दौरान इस छिपे हुए ठिकाने का पता चला। पुलिस के एक प्रवक्ता ने अनुसार इस ठिकाने पर किसी की नजर न पड़े, इसलिए इसे छिपाने के लिए मिट्टी से ढक दिया गया था।

अंडरग्राउंड ठिकाने से क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस ठिकाने से 4 रसोई गैस सिलेंडर, AK राइफल की छह खाली मैगजीन, पिस्तौल की 13 गोलियों वाली एक मैगजीन, 19 राउंड वाली इंसास राइफल की एक मैगजीन, एक संचार सेट, प्लेट के साथ एक सौर लाइट, एक जोड़ी दस्ताने और गेहूं का आटा बरामद हुआ है। इसके अलावा प्रवक्ता ने बताया कि ठिकाने से जब्त की गई अन्य वस्तुओं में सूखे मेवे, कुकर, कंबल, बैग, पानी के डिब्बे समेत अन्य खाद्य सामग्री शामिल हैं।

 

हालांकि इस तलाशी अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका, क्योंकि इससे पहले ही ठिकाने का इस्तेमाल कर रहे आतंकवादी भागने में सफल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के बलोथा इलाके में भी एक गुफानुमा ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस लावारिस ठिकाने से कुछ खाद्य सामग्री बरामद की गई है।

 

आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी

गौरतलब है कि सोमवार को बसंतगढ़ में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया था। उधमपुर में बीते दिनों CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।  हमले में एक CRPF जवान शहीद हो गए थे।

 

SOURCE –  REPUBLIC BHARAT

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *