02 जनवरी 2023 | राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (president of india draupadi murmu) मंगलवार 3 जनवरी को जयपुर आएंगी। यहां राजभवन में बने स्वाधीन पार्क का उद्घाटन करेंगी। सेना के विशेष विमान से मुर्मू सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। सुबह 11 बजे संविधान पार्क के उद्घाटन के बाद राजभवन में ही लंच करेंगी। दोपहर बाद वे माउंट आबू के लिए रवाना होंगी। द्रोपदी मुर्मू बुधवार 4 जनवरी को पाली के रोहट में होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी। 4 जनवरी की शाम को 4 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपर्दी मुर्मू पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रही हैं। ऐसे में उनके स्वागत के तमाम इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है।
करोड़ की लागत से बना है संविधान पार्क
राजभवन परिसर में 8 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से जेडीए ने आकर्षक पार्क बनाया है। इस पार्ट में संविधान के गठन में योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमाएं और शिलालेख प्रदर्शित किए गए हैं। साथ ही महात्मा गांधी, महाराणा प्रताप और राजस्थान कला संस्कृति की झलकियां भी पेश की गई हैं। ये संविधान पार्क सप्ताह में दो दिन के तक आमजन के लिए खुला रहेगा, जहां सभी के लिए एंट्री फ्री रहेगी। संविधान पार्क में प्रवेश करते ही सबसे पहले गोल्डन ब्लेक कलर के इस स्कल्पचर नजर आएगा। ब्लेक बैकग्राउंट पर गोल्डन कलर में ‘कॉंस्टिट्युशन ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है और साथ में अशोक स्तंभ उकेरा गया है। इसके चारों ओर गोल्डन कलर में फुलवारी बनाई गई है जिसमें अलग अलग फुलों के साथ कमल के फूल भी नजर आ रहे हैं।
संविधान पार्क में सजाए गए हैं आकर्षक स्कल्पचर
संविधान पार्क के बीच में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा लगाई गई है। मेडल से बनी इस प्रतिमा में महात्मा गांधी चरखे पर सूत कातते हुए नजर आ रहे है। प्रतिमा के चारों और सर्किल बना है जिसमें लाइटिंग और फंवारे लगाए गए हैं। साथ ही फुलवारी भी सजाई गई है। जोधपुर के आकर्षक लाल पत्थर से 30 फीट ऊंचा ध्वज स्टैंड बनाया गया है। इसमें अशोक स्तंभ, सत्यमेव जयते के साथ राजभवन राजस्थान लिखा गया है। इस संविधान पार्क में पिकॉक पोस्ट आकर्षण का केन्द्र होगी। करीब 20 फीट ऊंचे इस पिकॉक पोस्ट को मार्बल से बनाया गया है। ऊंचाई पर चार मोर बड़े बर्तन में पानी पी रहे हैं और टॉप पर एक मोर अपने पंख फैलाए हुए आकर्षक नृत्य कर रहा है।
महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ राजस्थानी संस्कृति की झलक
राजस्थान की वीरता के प्रतीक महाराण प्रताप की प्रतिमा भी संविधान पार्क में लगी है। साथ ही चेतक घोड़े की प्रतिमा भी लगी है। सफेस संगमरमर मार्बल से बनी इन प्रतिमाों के चारों और हरि दूब, लाइटिंग और फंवारे लगाए गए हैं। 8 फीट ऊंची और मजबूत कदकाठी की बनी नंदी की प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र होगी। ये प्रतिमा मेटल से बनी हुई है। इसके पास ही शिलालेख भी लगाए गए हैं जिसमें संविधान के अनुच्छेदों का विवरण लिखा गया है। राजस्थानी शिल्पकारों की आकर्षक कृतियों को भी संविधान पार्क में सजाया गया है। ये कृतियां राजस्थान की संस्कृति की झलक पेश करती है।
