• March 29, 2024 6:37 pm

Jan Rasoi- लक्ष्मीनगर में सिर्फ एक रुपये में मिलेगा भर पेट खाना, गौतम गंभीर शनिवार को करेंगे उद्घाटन

Share More

 21 अक्टूबर 2021 | सांसद गौतम गंभीर और उनके फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही जन-रसोई 23 अक्टूबर को एक और चरण पूरा कर लेगी। गंभीर की चौथी जन-रसोई लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र के शकरपुर में शुरू होने जा रही है। शनिवार को सांसद इसका उद्घाटन कर इसे लोगों को समर्पित कर देंगे। जन-रसोई में लोगों को एक रुपये में भरपेट खाना मिलता है। लक्ष्मीगनगर विधानसभा क्षेत्र में इसके खुल जाने से यहां के लोगों को भी फायदा मिलेगा। भाजपा के स्थानीय नेता इसे गौतम गंभीर का मास्टर स्ट्रोक करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि आगामी नगर निगम चुनाव में जन-रसोई भाजपा को काफी फायदा पहुंचाएगी।शकरपुर में बंद पड़े डलावघर का सुंदरीकरण कर इसमें जन-रसोई खोली जा रही है। इससे पहले मयूर विहार फेज-दो में भी गौतम गंभीर ने यही प्रयोग किया था। यहां भी डलावघर में ही रसोई खोली गई है। आज वहां प्रतिदिन चार से पांच सौ लोग खाना खा रहे हैं। शकरपुर में तैयार हो रहे जन-रसोई का गौतम गंभीर ने भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा सहित अन्य नेताओं के साथ निरीक्षण किया। यहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामकिशोर शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भूखे पेट न सोएं इस उद्देश्य के साथ सांसद ने गांधीनगर में जन रसोई की शुरुआत की थी। इसमें गांधीनगर बाजार में आने वाले दूसरे राज्यों के लोग भी आकर खाना खाते हैं। इसकी लाेकप्रियता को देखते हुए न्यू अशोक नगर में शुरू की गई। अब यहां चौथी जन रसोई बन रही है। उन्होंने कहा कि एक रुपये लेकर लोगों के सम्मान की रक्षा की जा रही है और उन्हें भरपेट भोजन दिया जा रहा है। इस मौके पर गौतम गंभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने शकरपुर में जन रसोई खोलने का वादा किया था। यह अब पूरा होने जा रहा है। एक जन प्रतिनिधि के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं समाज के वंचित वर्गों के लोगों के जीवन को आसान बनाऊं। इसी उद्देश्य से सामुदायिक रसोई की परिकल्पना तैयार की गई। निरीक्षण में सांसद के साथ उनके सचिव गौरव अरोड़ा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज कोचर, जिला मंत्री विनय चौधरी आदि मौजूद रहे। 

Source :- जागरण


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *