• March 29, 2024 4:42 pm

झारखंड के शिक्षा मंत्री बोले – 11वीं कक्षा में एडमिशन ले रहा हूं, कड़ी मेहनत से पढ़ाई करूंगा

ByPrompt Times

Aug 17, 2020
झारखंड के शिक्षा मंत्री बोले - 11वीं कक्षा में एडमिशन ले रहा हूं, कड़ी मेहनत से पढ़ाई करूंगा
Share More

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड के शिक्षा मंत्री का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। झारखंड के मानव संसाधन विभाग के मंत्री जगर्नाथ महतो ने कहा है कि अब मैं 11वीं कक्षा में एडमिशन ले रहा हूं और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करूंगा।

उठ रहे सवाल

जगर्नाथ महतो ने कहा कि मैं 11वीं कक्षा में एडमिशन ले रहा हूं और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करुंगा। उन्होंने कहा कि मेरी क्षमता पर आए-दिन सवाल उठते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोग मुझे मानव संसाधन मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठाते हैं क्योंकि मैं सिर्फ 10वीं पास हूं। इसलिए अब मैं 11वीं कक्षा में एडमिशन ले रहा हूं। और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करुंगा।

संविधान पर भी सवाल

देश के संविधान में पढ़ाई को किसी भी व्यक्ति की क्षमता का मापदंड नहीं बनाया गया है। हालांकि देश को सुचारू रुप से चलाने के लिए शिक्षित होना आवश्यक हो जाता है। बता दें कि देश में 23 प्रतिशत सांसद ऐसे हैं जो या तो निरक्षर हैं, या फिर 12वीं तक पास हैं।

वहीं दूसरी तरफ, सरकार शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े अभियान चलाती है। ऐसे में सरकार के मंत्रियों के शिक्षा पर सवाल उठना भी लाजमी है। बता दें कि इसी क्रम में हरियाणा में पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में बाकी पदों के लिए भी ऐसी अनिवार्यता जरूरी है। ये न सिर्फ इन नेताओं को अपमानित होने से बचाएगी, अपितु देश के विकास में भी सहयोग करेगी।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *