Uric Acid: यूरिक एसिड ब्लड में पाया जाने वाला एक टॉक्सिक पदार्थ है जो प्यूरीन नामक कैमिकल से बनता है। आमतौर पर यह ब्लड में मिलकर किडनी से गुजरते हुए, यूरीन के माध्यम से बाहर निकल जाता है, लेकिन जब यह बाहर नहीं निकल पाता और जोड़ों में कहीं जम जाता है, तो बहुत दर्द महसूस होता है।

जोड़ों में दर्द या सूजन,जोड़ों के आस पास की त्वचा की रंगत खराब होना या छूने पर जोड़ों में गरमाहट महसूस होना यूरिक एसिड के बढ़ने के ही लक्षण हैं। अगर आपको भी पैरों में दर्द या जोड़ों में दर्द की समस्या हो रही है, तो कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें आप अपनी डाइट प्लान में शामिल करके यूरिक एसिड की समस्या से निजात पा सकते हैं।आइए जानते हैं, किन फूड्स की मदद से यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है।

यदि आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो रोज सुबह हाई डाइट्री फाइबर से भरपूर सेब को खाली पेट खाएं ।यह यूरिक एसिड के स्तर को बहुत ही तेजी के साथ कम करता है।

सोर्स : – जागरण