13 मई 2023 !उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के टीम वर्क को जीत का श्रेय दिया.
उन्होंने कहा कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमेशा उनका साथ दिया.
कर्नाटक कांग्रेस चीफ़ ने कहा कि उन्होंने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था.
डीके शिवकुमार ने कहा, “मैं कभी नहीं भूल सकता जब इन बीजेपी वालों ने मुझे जेल में डाला और सोनिया गांधी मुझसे मिलने जेल आई थीं. मैंने कोई पद लेने की बजाय जेल में रहना चुना. पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था.”
डीके शिवकुमार ने आख़िर में सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है.
पार्टी के लिए हर तरफ़ से निराशा भरने वाली ख़बरों के बीच ये जान फूँकने वाली ख़बर से कम नहीं है.
बीजेपी अगर कर्नाटक में हार जाती है तो उसके लिए इस हार से उबरना बहुत मुश्किल नहीं.
लेकिन अगर कांग्रेस यहाँ हार जाती, तो 2024 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का मुक़ाबला पूरे दमखम के साथ शायद ही कर पाती.
करीब साढ़े चार घंटे की मतगणना के बाद कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी रुझानों में आगे चल रही है.
चुनाव आयोग के आधिकारिक, आंकड़ों में कांग्रेस 128 तो वहीं बीजेपी 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
सोर्स :-“BBC न्यूज़ हिंदी”
