• June 10, 2026 3:03 am

घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल

Share More

25 मई 2022 | हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से घिरा है। कोई आर्थिक रूप से तो कोई मानसिक रूप से परेशान है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में विवाद होना, सदस्यों का बीमार रहना, किसी काम में सफलता नहीं मिलना या करियर में अड़चन आना। वास्तु दोष के कारण होता है। घर में निगेटिव एनर्जी व्यक्ति को कई समस्या देती है। इसलिए घर खरीदते और बनवाते समय वास्तु दोष का ध्यान रखना जरूरी है। कई दफा घर के सामने या आसपास मौजूद चीजें ही वास्तु दोष का कारण बनती हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किन चीजों की छाया मकान पर नहीं पड़नी चाहिए।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी मां दुर्गा, काल भैरव, मां काली आदि देवी-देवता के मंदिर के आसपास घर नहीं बनवाना चाहिए।

2. घर का मुख्य द्वार के सामने कभी ब्रह्मा, विष्णु, शिवजी और सूर्य मंदिर नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा होना कई तकलीफों को बुलावा देता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूर्व, उत्तर या ईशान कोण में खंभा और चट्टान नहीं होना चाहिए।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने खाई और कुआं नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे में घर में रहने वाले सदस्य बीमार रहने लगते है।

5. घर के मुख्य द्वार के सामने पेड़ नहीं होना चाहिए। वृक्ष की छाया घर में पड़ने से ग्रह दोष का सामना करना पड़ सकता है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के सामने नाला और मेन रोड नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Source;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *